
x
लखनऊ (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को भारत व चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है। बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि "अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष और उसमें कई सैनिकों के घायल होने की खबर अति-दु:खद व चिन्तनीय है। यूक्रेन युद्ध के परिणामों से पीड़ित एवं सहमी दुनिया में भारत-चीन सेना के बीच नए संघर्ष पर तुरन्त कूटनीतिक तरीके से काबू पाना जरूरी है।"
उन्होंने आगे लिखा कि "भारतीय सेना ने चीन के साथ ताजा मामले में भी एक बार फिर जैसे को तैसा मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप कार्य किया है, जो सराहनीय है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि अपनी कुटनीतिक कुशलता का परिचय दे, यही देश को उम्मीद है। अपनी इंटेलीजेंस को भी और मजबूत बनाना होगा।"
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारत व चीन की सेना के सैनिकों के बीच झड़प हो गई। जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। खबर की जानकारी पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





