भारत
बदायूं हत्याकांड पर मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
jantaserishta.com
21 March 2024 10:47 AM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त किया। पूर्व सीएम मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मायावती ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''बदायूं में दो भाइयों की निर्मम की गई हत्या की घटना अति-दुःखद व अति-निन्दनीय। दोषियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई ज़रूरी है, ताकि ख़ासकर चुनाव के समय में कानून-व्यवस्था का माहौल ना बिगड़े तथा ना ही इसकी आड़ में राजनीति हो।''
ज्ञात हो कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार को दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
उधर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एनकाउंटर में मारे गए साजिद की पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है। दावा किया गया था सादिक की पत्नी गर्भवती है और डिलीवरी के लिए अस्पताल में है। लेकिन वह बिल्कुल ठीक है और गर्भवती भी नहीं है।
वह बीते 15 दिनों से अपने मायके में रह रही है। साजिद ने खुद उसे ले जाकर अपने ससुराल छोड़ा था। वो अपनी मां मिस्कीन के साथ रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। एनकाउंटर में मारे गए साजिद का पोस्टमार्टम हो गया है। दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीम लगी हैं।
पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण पूछने पर एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर फिलहाल जांच हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





