भारत

BJP की जीत में मायावती और ओवैसी का बड़ा योगदान: संजय राउत

jantaserishta.com
11 March 2022 12:01 PM IST
BJP की जीत में मायावती और ओवैसी का बड़ा योगदान: संजय राउत
x

मुंबई: शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में मायावती और औवेसी का योगदान बताया है। राउत ने कहा, "बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, यूपी उनका राज्य था फिर भी अखिलेश यादव की सीटें बढ़ गई है। बीजेपी की जीत में मायावती और औवेसी का योगदान है इन सबको पद्मविभूषण और भारत रत्न देना पड़ेगा। हम लोग खुश हैं, हार-जीत होती रहती है। आपकी खुशी में हम भी शामिल हैं।"

संजय राउत ने पंजाब में भाजपा की हार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, "आप हमें बार-बार बोलते हो कि शिवसेना को यूपी में कितनी सीटें मिलीं? यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है उससे बुरा हाल आपका पंजाब में हुआ है। इस बारे में आप थोड़ा देश को मार्गदर्शन दीजिए। चिंता का विषय ये हैं कि पंजाब में बीजेपी जो एक राष्ट्रीय पार्टी है उसे पंजाब की जनता ने पूरी तरह से नकारा है। पीएम मोदी, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने वहां जमकर प्रचार किया फिर भी बीजेपी क्यों हार गई?"
संजय राउत ने कहा, "बीजेपी 4 राज्यों में जीती है। हमें परेशान होने की कोई बात नहीं है, हम आपकी खुशी का हिस्सा हैं। भाजपा नेता ये बताएं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुनाव क्यों हार गए? गोवा में तो 2 उपमुख्यमंत्री हारे गए। सबसे अधिक चिंता का विषय पंजाब है, जहां भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story