भारत
'यह पर्व जीवन में लाए सद्भाव और करुणा', राहुल-खड़गे और प्रियंका गांधी ने दी विजयादशमी की बधाई
jantaserishta.com
2 Oct 2025 11:29 AM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक बताया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सत्य की असत्य पर, अच्छाई की बुराई पर और न्याय की अन्याय पर विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह महापर्व हमें अहंकार और दुष्प्रवृत्तियों का त्याग कर समाज में सौहार्द, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाता है।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। अन्याय और अत्याचार पर न्याय और सत्य की विजय का यह पर्व, अहंकार का नाश कर, सभी के जीवन में सद्भाव और करुणा लाए।"
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर विनम्रता, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करती हूं।"
कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।"
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "अंततः असत्य हारेगा, अन्याय हारेगा, बुराई हारेगी, और क्रूरता हारेगी। जीत सत्य की, न्याय की, अच्छाई की, और दया की ही होगी। यही विजयादशमी का संदेश है। दशहरा सभी को शुभ हो।"
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सत्य, धर्म और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें हमेशा यह याद दिलाता है कि अच्छाई की बुराई पर हमेशा विजय होती है। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य की असत्य पर विजय हमें न्यायपूर्ण, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज बनाने के लिए प्रेरित करे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





