भारत

लखनऊ में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 8 मामले

jantaserishta.com
23 March 2023 8:59 AM IST
लखनऊ में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 8 मामले
x
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में कोविड-19 के आठ मामले दर्ज किए गए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा एक दिवसीय उछाल है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को अलीगंज में दो, तुड़ियागंज में तीन, चिनहट में दो और कैसरबाग में एक मामले में संक्रमण की पुष्टि हुई।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी योगेश रघुवंशी ने कहा, इसके साथ लखनऊ में सक्रिय कोविड के मामले 18 हो गए हैं।
सभी नए मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों से निपटने के लिए 17 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है।
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, अस्पतालों में कोविड के लक्षण वालों के लिए टेस्टिंग/सैंपलिंग की सुविधा दी जा रही है। अस्पतालों को कोविड ड्यूटी के लिए बेड, दवा और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए अलर्ट किया गया है।
एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा, हाल ही में हुई बारिश के कारण नमी का स्तर अधिक होने के कारण संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है। इसलिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story