
x
वाहन में 11 लोग सवार थे।
टिहरी: उत्तराखंड में मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था, रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी में गिर गया है।
सूचना पर पोस्ट ढालवाला से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों में 5 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।
रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वे सभी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं, रात में सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। सुबह लगभग 3 बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लुढ़कते हुए गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। छह अन्य की तलाश जारी है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसमैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्तएक्सीडेंटUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceMax vehicle accidentAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





