भारत

'मौत' की लिफ्ट, 6 की मौत और 5 घायल

jantaserishta.com
15 May 2022 3:15 PM IST
मौत की लिफ्ट, 6 की मौत और 5 घायल
x
सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे.

सिरोही: राजस्थान में सिरोही के नजदीक नेशनल हाइवे पर एक बेकाबू ट्रेलर ने 2 कारों को भीषण टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 5 लोग घायल भी हुए हैं. यह रोड एक्सीडेंट नेशनल हाइवे-62 पर ट्रेलर के डिवाइडर क्रॉस कर कारों से टकराने की वजह से हुआ है. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सिरोही के पालड़ी थाना इलाके के उथमण टोल नाके के पास यह एक्सीडेंट हुआ. पाली से सिरोही की तरफ आ रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस कर अपोजिट साइड में चला गया और सामने की तरफ से आ रही दो कारों से टकरा गया. इस भीषण हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों का इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मौत का शिकार हुए परिवार के लोग अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए पाली जा रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में कॉन्स्टेबल की परीक्षा देने जा रही सुगना सहित एक 4 महीने की बच्ची की भी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फिलहाल मौके से फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
हादसे के दौरान मौत का शिकार हुई पोनी देवी अपनी दो बेटियों के साथ कार में सवार हुई थी. महिला को उस वक़्त यह अंदेशा बिल्कुल भी नहीं हुआ होगा कि जिस कार में जल्दी घर पहुंचने की गरज से लिफ्ट ले रही हैं, वो कार उसे कभी घर तक नहीं ले जा पाएगी. हादसे में पोनी देवी सहित उसकी एक 4 महीने की बेटी की मौत हो गई है. वहीं, उसकी 5 साल की दूसरी बेटी घायल है. जिसे अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story