
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस ने टीमें गठित की हैं और छापेमारी की जा रही है.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हिंदू लड़की के साथ धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने मौलवी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
बाकी सात लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं और छापेमारी की जा रही है. मामला, सदर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां के हरिहरगंज इलाके की रहने वाली युवती को 6 माह पहले अंसारी अहमद नामक युवक ने अगवा कर लिया था. इसके बाद परिजनों के शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी.
इस दौरान 8 दिसंबर को पीड़िता की मां को बेटी के बारे में पता चला. उसे सूचना मिली कि असोथर थाना क्षेत्र का रहने वाला अंसारी अहमद उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर रहा है. इसके बाद पीड़िता की मां मौके पर पहुंचकर निकाह करने का विरोध किया.
इस पर महिला को बेरहमी से मारा पीटा गया. इसके बाद महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाह कराने वाले मौलवी अली बक्श और अंसारी अहमद को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां के तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी के कई धाराओं मामला दर्ज किया है.
मामले में सीओ दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया, "हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह किया जा रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी अंसारी अहमद और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जेल भेज दिया गया है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





