भारत

मस्जिद में मौलवी की चाकू मारकर हत्या, मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात

jantaserishta.com
17 Aug 2026 9:43 AM IST
मस्जिद में मौलवी की चाकू मारकर हत्या, मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात
x
पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मस्जिद के अंदर एक मौलवी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।
घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में अरना बाजार स्थित मस्जिद में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्धारित समय पर जब मौलवी की ओर से अजान नहीं दी गई तो लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कुछ लोग मस्जिद पहुंचे। मस्जिद के अंदर जाने पर वहां मौलवी का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव को देखते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जिले के कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story