भारत

मौलवी पहुंचा जेल, नाबालिग के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
16 Oct 2022 4:28 PM IST
मौलवी पहुंचा जेल, नाबालिग के साथ की ये हरकत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नाबालिग लड़की को मस्जिद में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में मस्जिद के मौलवी की घिनौनी करतूत सामने आई है. आरोप है कि मौलवी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मौलवी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
घटना जिले के डिडोली थाना क्षेत्र की है. जहां मौलवी मस्जिद में नमाज पढ़ाने और बच्चों को दीनी तालीम देने का काम करता था. यहीं उसने एक नाबालिग लड़की को मस्जिद में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
डरी सहमी नाबालिग ने अपने घर जाकर परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजनों ने मौलवी के खिलाफ बिडोली थाने में तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना के संबंध में डिप्टी एसपी अमरोहा सर्किल विजय कुमार राणा ने बताया, 'थाना डिडौली क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद के मौलवी ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मौलवी को जेल भेज दिया गया है'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story