भारत

छात्रा के साथ मौलवी ने की छेड़छाड़, किया जादू टोना, फिर...

jantaserishta.com
24 Feb 2022 8:06 AM IST
छात्रा के साथ मौलवी ने की छेड़छाड़, किया जादू टोना, फिर...
x
पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर (Barmer Rajasthan) जिले के आरजेडी थाना में नाबालिग छात्रा (Minor Girl) के साथ एक मौलवी ने छेड़छाड़ कर दी. आरोप है कि मौलवी और उसके साथियों ने मिलकर स्कूल जाने के दौरान नाबालिग को कुछ खिला दिया. इसके बाद उससे छेड़छाड़ की. पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, आरजीटी थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल जाने के दौरान कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी. नाबालिग को जबरदस्ती कुछ खिला दिया. आरोप है कि मौलवी जाम उर्फ जमीन सहित उसके साथियों ने रास्ते में नाबालिग को रोक लिया. इसी दौरान जादू टोना करके मौलवी ने नाबालिग को कुछ खिला दिया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. जब नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो तीनों भाग गए.
आरजीटी थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story