भारत

धर्म परिवर्तन के लिए महिला को लुभाने की कोशिश के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Feb 2023 10:07 AM IST
धर्म परिवर्तन के लिए महिला को लुभाने की कोशिश के आरोप में मौलवी गिरफ्तार
x
महिला को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया था।
बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| बलरामपुर पुलिस ने जुलाई 2022 में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है, जिसमें उस पर एक महिला और उसके बच्चों को कथित रूप से इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें पैसे की पेशकश की थी और बदले में महिला को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया था।
बलरामपुर के जारवा थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार कन्नौजिया ने कहा कि, कृष्णा ने एक स्थानीय मौलवी मोहम्मद शाहिद पर अपनी पत्नी करिश्मा और उनके चार बच्चों का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
कृष्णा ने दावा किया कि शाहिद ने करिश्मा और उनके बच्चों के इस्लाम अपनाने के बदले में यह पेशकश की थी।
आरोप है कि अपहरण के दो दिन बाद करिश्मा जब घर लौटी तो उसे लगा कि उसे फंसाया जा रहा है।
इसके बाद शाहिद फिर उसके पास गया और उसे नए सिरे से लुभाने की कोशिश की। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी तो पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि जिस दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी उसी दिन शाहिद बलरामपुर से फरार हो गया था।
कन्नौजिया ने कहा, हमें उसके (आरोपी) दिल्ली और मुंबई में ठिकाने के बारे में सूचना मिली थी लेकिन वह भागने में सफल रहा।
शाहिद अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने बलरामपुर आया था और इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story