भारत

मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम पर्सनल बोर्ड पर साधा निशाना, रमजान को सियासत से दूर रखने की अपील

jantaserishta.com
28 March 2025 9:49 AM IST
मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम पर्सनल बोर्ड पर साधा निशाना, रमजान को सियासत से दूर रखने की अपील
x
बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम पर्सनल बोर्ड पर रमजान के पवित्र महीने को सियासत में घसीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अपनी कमजोर होती स्थिति को देखते हुए पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर और फिर पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। अब अलविदा की नमाज के दिन मुसलमानों से काली पट्टी बांधने के लिए कहा है। बोर्ड मुसलमानों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए करने की कोशिश कर रहा है।
मौलाना ने इसे गलत ठहराते हुए कहा कि हर किसी को प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन बोर्ड के लोग धार्मिक हैं। उन्हें रमजान जैसे इबादत के महीने में सियासी कामों से दूर रहना चाहिए। मौलाना ने कहा, “रमजान इबादत का महीना है, लेकिन बोर्ड ने इसे राजनीति में उलझा दिया। पहले दिल्ली में जंतर-मंतर पर मुसलमानों को इकट्ठा किया। फिर पटना में बिहार के मुसलमानों को प्रदर्शन में शामिल किया। अब अलविदा की नमाज के दिन काली पट्टी बांधने की बात करके तीसरी बार मुसलमानों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने बोर्ड पर अपनी सियासी जमीन बचाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बोर्ड को धार्मिक और समाज सेवा के कामों के लिए बनाया गया था, न कि राजनीति करने के लिए। उन्होंने आगे कहा, “इन धार्मिक नेताओं को यह सोचना चाहिए कि इबादत का महीना सियासत के लिए नहीं है। बोर्ड ने रमजान को राजनीति का अड्डा बना दिया। यह गलत तरीका है।”
मौलाना ने मुसलमानों से अपील की कि वे बोर्ड के बहकावे में न आएं। अलविदा की नमाज के दिन काली पट्टी बांधने का जो ऐलान किया गया है, उस पर अमल न करें। बोर्ड के किसी भी सियासी ऐलान को न मानें। यह सिर्फ अपनी खोई हुई ताकत को वापस पाने की कोशिश है।” उन्होंने कहा कि बोर्ड को अपनी गलती सुधारनी चाहिए और धार्मिक कामों पर ध्यान देना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story