भारत

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया

jantaserishta.com
1 Feb 2025 4:45 PM IST
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया
x
बरेली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में आम बजट 2025-26 पेश किया। बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आम बजट का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भारत सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखते हुए ये बजट पेश किया है।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वीडियो बयान में कहा कि केंद्र सरकार का बजट उम्मीदों पर खरा उतरता है। बजट में अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा, समाज और आर्थिक मामलों पर काफी ध्यान दिया गया है। तालीम में काफी ज्यादा इजाफा किया गया है।
इस बजट में छात्रों की फीस के लिए स्कॉलरशिप का खास ध्यान रखा गया है। पिछले साल के बजट से इस साल के बजट में लगभग 574 करोड़ रुपये ज्यादा पेश किया गया है। इसलिए हमें खुशी है कि भारत सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों पर ध्यान दिया। हम भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने मुसलमानों पर ध्यान देते हुए संसद में एक अच्छा बजट पेश किया है। इस बजट का हम स्वागत करते हैं।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया है। साल 2023-24 में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को 2,608.93 करोड़ रुपए आवंटित गए थे, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3,183.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
बता दें कि वित्त मंत्री के द्वारा बजट में नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत आयकर छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, अगर वेतन पाने वाले लोगों को मिलने वाली 75,000 रुपये की स्टैंडर्ड डिडक्शन छूट को मिला दिया जाए तो अब 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
नई टैक्स रिजीम के तहत 0-4 लाख रुपये की आय पर टैक्स शून्य होगा। वहीं, 4-8 लाख रुपये की आय पर 5 प्रतिशत, 8-12 लाख रुपये की आय पर 10 प्रतिशत, 12-16 लाख रुपये की आय पर 15 प्रतिशत, 16-20 लाख रुपये की आय पर 20 प्रतिशत, 20-24 लाख रुपये की आय पर 25 प्रतिशत और 24 लाख से अधिक की आय पर टैक्स की दर 30 प्रतिशत होगी।
इनकम टैक्स में कटौती होने से 12 लाख रुपये की आय पर 80,000 रुपये, 18 लाख रुपये की आय पर 70,000 रुपये, 20 लाख रुपये की आय पर 90,000 रुपये और 24 लाख रुपये की आय पर 1,10,000 रुपये की बचत होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story