भारत
मौलाना ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, बार-बार करता रहा रेप
jantaserishta.com
14 April 2024 10:47 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
खाने पीने की चीजें देने का लालच देकर घर पर बुलाता था.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में एक किशोरी को बहला फुसला कर मौलाना चार माह तक दुष्कर्म करता रहा. जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाएं खिला दीं. इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है. यहां एक गरीब परिवार मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहा था. वहीं घर के सामने रहने वाला सोनू हाफिज क्षेत्र की एक मस्जिद में मौलाना है.
आरोप है कि सोनू काफी समय से 14 साल की लड़की को खाने पीने की चीजें देने का लालच देकर घर पर बुलाता था. इस दौरान वह लड़की के साथ दुष्कर्म करता था. जब इसको लेकर विरोध किया गया तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.
इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई, जिससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी. आरोप है कि प्रेग्नेंट होने के बाद सोनू ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं, जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई. पीड़िता की मां ने बताया कि ईद के दिन तबीयत बिगड़ने पर बेटी डरी सहमी दिख रही थी. पूछने पर उसने आपबीती बयां की.
लड़की की हालत नाजुक देख परिजनों ने क्षेत्र के निजी अस्पताल में किशोरी को भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान पता चला कि लड़की तीन माह की गर्भवती है. प्रेग्नेंट होने का पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने मामले की जानकारी नौबस्ता पुलिस को दी.
कानपुर के डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
Tagsउत्तर प्रदेशकानपुरकानपुर न्यूज़कानपुर पुलिसदुष्कर्मप्रेग्नेंटमौलानाUttar PradeshKanpurKanpur NewsKanpur PoliceRapePregnantMaulana
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





