
x
भोपाल: मध्यप्रदेश में रीवा जिले की तीन तहसीलों को अलग कर राज्य सरकार ने मऊगंज को 53वां जिला बना दिया है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। राजस्व विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि रीवा जिले की तीन तहसील मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी को मिलाकर नया जिला मऊगंज गठित किया गया है, जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। मऊगंज के नया जिला बन जाने से रीवा जिले में अब नौ तहसील शेष रह गई हैं। ज्ञात हो कि राज्य में अब तक 52 जिले थे और मऊगंज के नया जिला बन जाने से राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई।
पूर्व में रीवा में कुल 12 तहसीलें थी जो अब घटकर नौ बची हैं। अब रीवा जिले में हुजूर, हुजूर नगर, जवा, त्योंथर, रामपुर, कर्चुलियान , गुढ़, सिरमौर, सिमरिया तथा मनगवां तहसीलें शेष रह गई हैं।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मऊगंजमध्य प्रदेश 53वां जिलाMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMauganjMadhya Pradesh 53rd District
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





