भारत

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से

jantaserishta.com
13 Feb 2023 10:44 AM IST
बिहार में मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से
x

DEMO PIC 

पटना (आईएएनएस)| बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 मंगलवार से शुरू होगी। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर समिति द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए गए है। इस साल परीक्षा में 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। समिति के मुताबिक, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश लेना होगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियां शामिल हो रही हैं। इस वर्ष राज्यभर में 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा 2023 के पैटर्न पर मैट्रिक में भी परीक्षार्थियों को एक विशेष पहचान देने के लिए यूनिक आईडी जारी किया गया है, जो एडमिट कार्ड में अंकित है। परीक्षा भवन में स्मार्ट वॉच, मैग्नेट वॉच पहनकर जाने की मनाही की गई है।
22 फरवरी तक चलने वाली मैट्रिक की परीक्षा में पृक्षार्थियों के जूता मोजा पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।
प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
पटना में करीब 70 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story