भारत

मथुरा: चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान, हिंदूवादी संगठन के कई कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ा

jantaserishta.com
6 Dec 2022 1:57 PM IST
मथुरा: चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान, हिंदूवादी संगठन के कई कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मथुरा: हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर के गेट पर पहुंच गए. हालांकि वहां तैनात पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता दिल्ली और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. मालूम हो कि राज श्री चौधरी के बुलाने पर पहुंचे से सभी कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने वहां पहुंचे थे.
अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी. हालांकि इसके बाद ही मथुरा जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी थी.
वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने सोमवार को जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने दिया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने की छूट नहीं दी जाएगी.
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि छह दिसंबर को लेकर महासभा द्वारा किए गए एलान के बाद देश-विदेश से सनातनी धर्मावलंबी मथुरा पहुंच रहे हैं, जिन्हें हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर रोका जा रहा है और जो किसी तरह यहां पहुंच गए, उन्हें जन्मभूमि के आसपास के होटलों में रुकने नहीं दिया जा रहा है. यह प्रशासन की दमनकारी नीति है, हमारे कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story