भारत

लड़की की हत्या: पिता और चाचा गिरफ्तार, परिजन प्रेमी से बात करना नहीं करते थे पसंद

jantaserishta.com
23 Feb 2023 11:49 AM IST
लड़की की हत्या: पिता और चाचा गिरफ्तार, परिजन प्रेमी से बात करना नहीं करते थे पसंद
x
गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सिवाली नहर में फेंक दिया।
मथुरा (आईएएनएस)| मथुरा में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की के पिता और चाचा को उसकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध में थी जिसे उसके परिवार वाले पसंद नहीं करते थे। पीड़िता 22 जनवरी को लापता हो गई थी और पुलिस ने उसके प्रेमी गोपाल सिंह को 27 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता 42 वर्षीय बलवीर सिंह को पता चला कि उनकी बेटी पलवल में है। इसके बाद वह अपने 45 वर्षीय भाई तेजपाल सिंह के साथ वहां पहुंचे और कथित तौर पर लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सिवाली नहर में फेंक दिया।
तीन दिन बाद, चाचा ने कथित तौर पर पुलिस शिकायत दर्ज कराई कि लड़की का अपहरण कर लिया गया था और पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बाद में लड़की के परिवार वालों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि पिता और चाचा पलवल गए हुए हैं। डीएसपी नीलेश मिश्रा ने कहा, पूछताछ के दौरान पिता और चाचा ने 'पारिवारिक सम्मान' के लिए लड़की की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story