भारत

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण में लगी मंडलियों को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण

jantaserishta.com
23 April 2023 12:54 PM IST
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण में लगी मंडलियों को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण
x
रायपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के प्रयास जारी हैं, इसी क्रम में सरकार ने फैसला लिया है कि अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण दिया जाएगा। चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हमारी संस्कृति कला और साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं इन्हें आगे बढ़ाने के जो कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, उसके चलते प्रदेश को नई पहचान देश-दुनिया में मिल रही है।
इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु भारत भर की कला संस्कृति और भक्ति परंपरा की झलक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए हमेशा यादगार रहेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में मानस मंडलियों के कलाकार बहुत प्रतिभाशाली हैं और बहुत सुंदर मानस गान करते हैं। शासन ने इनकी प्रतिभा को विस्तृत मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। कौशल्या धाम को नया स्वरूप दिया गया है। रामकथा से जुड़ी मानस मंडलियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए मानस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संस्कृति संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि आचार्यों की गणना अनुसार मां कौशल्या की जन्म तिथि 22 अप्रैल बताई गई है। अत: इसी दिन से इस भव्य महोत्सव की शुरूआत की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story