भारत
MAT 2021: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट की पेपर और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई रद्द, केवल IBT होगा आयोजित
Deepa Sahu
27 May 2021 7:37 PM IST

x
MAT 2021
MAT 2021: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट की PBT और CBT परीक्षा को कैंसिल का फैसला लिया है. एआईएमए की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- mat.aima.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
एसोसिएशन ने यह परीक्षा अब केवल आईबीटी मोड यानी कि इंटरनेट बेस्ड टेस्ट (remote proctored internet based test) के आधार पर आयोजित करेगा. AIMA ने हाल ही में MAT 2021 परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है.
Next Story





