भारत
मास्टरबेट: महिलाओं के सामने अश्लील हरकत, युवक पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
30 Nov 2024 3:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 20 साल का युवक एक हाउसिंग सोसाइटी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें कर रहा था. यह घटना अक्टूबर माह की है, जिसकी शिकायत एक महिला ने पुलिस से की थी. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, आरोपी युवक ने हाउसिंग सोसाइटी की छत पर जाकर महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें की थीं. आरोपी वहां मास्टरबेट (Masturbate) करने लगा था. यह मामला तब सामने आया, जब सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. फुटेज में आरोपी की हरकतें कैद हो गईं थीं. इसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस घटना को लेकर सोसाइटी के लोगों में डर और नाराजगी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को भिवंडी शहर के गैबिनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 79 और 319 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
यह घटना सामने आने के बाद सोसाइटी में सनसनी फैल गई. सोसाइटी के लोगों में इस तरह की शर्मनाक हरकत को लेकर डर और नाराजगी है. उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





