भारत
नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 लाख रुपए का था इनाम, ऐसे STF के हत्थे चढ़ा
jantaserishta.com
25 April 2025 1:34 PM IST

x
बड़ी कामयाबी मिली.
पटना: नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। एसटीएफ और ईओयू की टीम ने मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पेपर लीक के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह पटना के सगुना मोड़ इलाके स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ था। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए गिरफ्तारी की पुष्टि की।
गिरफ्तारी के बाद संजीव मुखिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद एसटीएफ और ईओयू उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। इसके बाद आरोपी से पूछताछ होगी। जानकारी के अनुसार, संजीव मुखिया नीट में धांधली कराने वाले गिरोह का मुख्य संचालक है। लंबे समय से एसटीएफ और ईओयू की टीम को उसकी तलाश थी। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ और कई अहम खुलासे होने की संभावना है। संजीव मुखिया बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है।
पटना सिविल कोर्ट ने जनवरी में ही संजीव की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। अदालत ने कहा था कि अगर एक महीने में उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है या फिर वह खुद कोर्ट में पेश नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ईओयू के अधिकारी लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
नीट पेपर लीक से पहले 2016 में संजीव मुखिया का नाम बीपीएससी, सिपाही भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक में भी आया था और वह जेल भी गया था। संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव पर भी परीक्षा प्रणाली में धांधली करने का आरोप है। संजीव मुखिया का पुत्र डॉ. शिव इस वक्त सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में जेल में है।
संजीव मुखिया ने अपनी पत्नी ममता कुमारी को हरनौत विधानसभा से जेडीयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Tagsनीट पेपर लीकनीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तारसंजीव मुखियाNEET paper leakNEET paper leak mastermind Sanjeev Mukhiya arrestedSanjeev Mukhiya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





