भारत

इंजीनियर परीक्षा का पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Aug 2023 12:30 PM IST
इंजीनियर परीक्षा का पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
x
गांव में छिपा था।
रांची: झारखंड में जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक करने के मास्टरमाइंड दीपक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में छिपा था। झारखंड से गई पुलिस टीम ने बिहार पुलिस की मदद से उसे पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी के दौरान गांव के कई लोगों ने विरोध भी किया। बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में पेशी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है।
बता दें कि राज्य में जूनियर इंजीनियरों के 1289 पदों पर नियुक्ति के लिए बीते साल 3 जुलाई को झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा ली गई थी। बाद में यह बात सामने आई थी कि इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी। जेएसएससी ने इस मामले में राज्य भर से कई शिकायतें मिलने के बाद रांची के नामकुम थाने में बीते साल 15 जुलाई को एफआईआर दर्ज करायी थी।
इस मामले में डीजीपी के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। टीम अब तक उड़ीसा के एक शख्स रंजीत कुमार और पटना के विद्यापुरी निवासी अभिषेक कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान पाया गया कि नालंदा का दीपक श्रीवास्तव इस मामले का मास्टरमाइंड है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इस मामले में पेपर सेट करने वाली एजेंसी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story