भारत

बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, 7 महिलाओं की मौत के बाद कोहराम

jantaserishta.com
5 Nov 2022 10:49 AM IST
बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, 7 महिलाओं की मौत के बाद कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
बीदर: कर्नाटक के बीदर में भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि महिलाएं कर्नाटक के बीदर स्थित एक गांव से देर रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर की ओर जा रहीं थी। महिलाएं पेशे से मजदूर बताई जा रही हैं जो गांव में दिनभर मजदूरी कर लौट रही थीं। घटना बीदर के बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास हुआ।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि देर रात महिलाएं काम पूरा करके ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस घर की ओर लौट रही थी। तभी बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास बेकाबू ट्रक की ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिनकी पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story