भारत

प्रोजेक्ट में भीषण भूस्खलन: धूल के गुबार से ढका शहर, चश्मदीदों ने क्या बताया?

jantaserishta.com
27 Sept 2024 3:06 PM IST
प्रोजेक्ट में भीषण भूस्खलन: धूल के गुबार से ढका शहर, चश्मदीदों ने क्या बताया?
x
देखें भयानक मंजर.
धनबाद: धनबाद जिले के बस्ताकोला स्थित बीसीसीएल के राजपुर प्रोजेक्ट में शुक्रवार को भीषण भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के बाद निकले धूल के गुबार ने शहर के बड़े हिस्से को ढक लिया। गनीमत यह कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। चश्मदीदों ने बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के राजापुर प्रोजेक्ट में भूमिगत पानी के दबाव से कोयला खदान के बड़े हिस्से में भूस्खलन हुआ। इसके बाद प्रोजेक्ट की कई भूमिगत गैलरियों से हजारों गैलन पानी निकलना शुरू हो गया।
भूस्खलन के दौरान भारी मात्रा में धूल का गुबार उठा जिसने शहर के बड़े हिस्से को ढक लिया। भूस्खलन की आवाज इतनी जोरदार थी कि लोगों को लगा कि जैसे कोई ज्वालामुखी फटा हो। धूल के गुबार ने धनबाद के बैंक मोड़, भूली और गोधर के अलावा शहर के बड़े हिस्से को ढक दिया। घटना के बाद राजापुर प्रोजेक्ट की कोयला खदान में लगे पांच पंप, बिजली की दर्जनों लाइनें तथा एक पुराना वाहन पानी में डूब गया। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट में तकनीकी कारणों से बीते दो महीने से कोयले का उत्पादन नहीं किया जा रहा था। यहां पर डेको कंपनी कॉन्ट्रैक्ट पर कोयले का उत्पादन कर रही थी। घटना के बाद बीसीसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर बस्ताकोला के जीएम अनिल कुमार सिन्हा, एजीएम टी पासवान समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
प्रथम दृष्टया ये पता चला है कि खदान में भूमिगत पानी का दबाव बढ़ गया था। हाल के दिनों में हुई बारिश से इन भूमिगत सुरंगों पर पानी का दबाव और बढ़ गया था, कमजोर सुरंगें इस दबाव को सहन नहीं कर सकीं और वे टूट गईं जिससे भूस्खलन हुआ। बीसीसीएल की तकनीकी टीम घटना की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story