भारत

गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
7 Feb 2022 11:23 AM IST
गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में अफरातफरी का माहौल
x
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. जिससे गोदाम का परिसर पूरी तरह नष्ट हो गया. गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी कस्बे के खोखा स्थित गोदाम में तड़के करीब पौने पांच बजे आग लगी. घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. उन्होंने कहा, ''इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.'' अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

फर्नीचर गोदाम में लगी आग
इससे पहले भी 28 जनवरी को भिवंडी क्षेत्र में एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई थी. सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड के चार वाहन मौके पर पहुंच गए. यह आग 3 गोदाम में फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
मुंबई की कमला बिल्डिंग में लगी थी आग
उससे पहले मुंबई में भी भीषण आग लग गई थी. मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके के गोवालिया टैंक में कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी थी. इस आग पर भी बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था. इस आग को बुझाने के लिए बड़ी संख्या में दमकल विभाग के वाहनों ने बड़ी मशक्कत की थी. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस आग को लेवल-3 (बड़ी) आग के रूप में चिह्नित किया गया था.
सोनीपत के गोदाम में आग
वहीं, हरियाणा के सोनीपत में राई क्षेत्र में गांव नाथूपुर स्थित प्लास्टिक दाना और रबड़ वेस्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई. घटना रविवार की है. आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक व अग्निशमन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story