भारत

शोरूम में भीषण आग! आठ की मौत, पुलिस का आया ये बयान

jantaserishta.com
13 Sept 2022 12:52 PM IST
शोरूम में भीषण आग! आठ की मौत, पुलिस का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

सिकंदराबाद: तेलंगाना के सिकंदराबाद शहर में सोमवार को आधी रात को इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक शोरूम में आग लग गई। इसके चलते आग और धुआं इमारत की ऊपरी मंजिलों पर पहुंचा। इससे दम घुटने और जलने से 8 लोगों की मौत हो गई। इसी इमारत में होटल रूबी प्राइड था, जिसमें 25 गेस्ट ठहरे थे। मरने वाले सभी लोग इसी होटल के थे। इसके अलावा कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस बीच जानकारी मिली है कि हादसे की वजह इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओवरचार्जिंग भी हो सकती है। ऐसे में यह चेताने वाली घटना है कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्जिंग पर लगाकर लंबे वक्त तक न छोड़ा जाए। बता दें कि यूपी के बरेली में भी ऐसी एक घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटने से एक बच्ची की मौत हो गई।
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंत ने कहा कि नीचे लगी आग का धुआं सीढ़ियों से होते हुए ऊपर तक पहुंच गया था। ऊपर की 4 मंजिलों के 23 कमरे होटल के थे। पहले और दूसरे फ्लोर पर ठहरे मेहमानों की दम घुटने से मौत हो गई। आनंद ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि क्या इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओवरचार्जिंग के चलते यह हादसा हुआ है। डिप्टी कमिश्नर चंदना दीप्ति ने रॉयटर्स से कहा, 'हम नहीं जानते कि यह घटना ओवरचार्जिंग के चलते हुई है और वहीं से पूरी इमारत में आग लग गई और धुआं फैल गया। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है।'
अधिकारियों का कहना है कि जब आग लगी तो बिल्डिंग में लगे पानी के फव्वारे बंद थे और काम नहीं कर रहे थे। इसकी भी जांच की जा रही है कि ऐसा क्यों हुआ। तेलंगाना के होम मिनिस्टर मोहम्मद महबूब अली ने मृतकों की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की मदद दिए जाने की बात कही गई है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मदद देने का ऐलान किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story