भारत

कपड़े की दुकान में भीषण आग, बाजार में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 April 2022 3:53 PM IST
कपड़े की दुकान में भीषण आग, बाजार में मचा हड़कंप
x
तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई.

मथुरा: यूपी के मथुरा में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. घटना वृंदावन कोतवाली इलाके में बांके बिहारी मंदिर के पास अटखम्भा बाजार की है. आग लगने से चारों ओर हड़कंप मच गया. तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि यह दुकान राधावल्लभ मंदिर के गोस्वामी की है. दरअसल, दुकान के अंदर रखी बैटरी फटने से आग लगी है. इससे पहले जौनपुर के शाहगंज नगर में एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी. घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ. शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया.
बताते चलें कि चार साल पहले भी इसी व्यापारी की दुकान में भीषण आग लगी थी. आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत कोहडा गांव निवासी शकील अहमद और उनके भाई की गुप्ता गली में सलमा क्लाथ स्टोर नाम से दुकान है. 7 अप्रैल को दोनों भाई दुकान बंद कर घर चले गए. देर रात करीब सवा 12 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकालता देख इसकी जानकारी मालिकों को दी और दमकल विभाग को भी फोन कर दिया. देखते ही देखते आग ने काफी भीषण रूप धारण कर लिया और आग पूरी दुकान में फैल गई. सूचना पाकर डेढ़ घंटे के बाद जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story