भारत

चांदनी चौक: कपड़ा मार्केट में भीषण आग, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
5 Sept 2022 11:46 AM IST
चांदनी चौक: कपड़ा मार्केट में भीषण आग, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कच्चा बाग थोक कपड़ा बाजार में रविवार देर रात आग लग गई। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। अबतक 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो चुकी हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की फायर 70 से अधिक गाड़ियां मौके पर आ चुकी हैं। रविवार रात करीब 10:45 बजे आरवी ट्रेडर्स के यहां शॉर्ट सर्किट होने की वजह से सबसे पहले आग लगी। उसके बाद आग ने बाकी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
दुकानों को खाली किया जा रहा है। चांदनी चौक के कुचा नटवां बाजार की सभी 1500 दुकानों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। दमकल विभाग ने कहा कि कुछ व्यावसायिक इमारतें और दुकानें आग की वजह से तबाह हो गई हैं। अबतक दिल्ली मेट्रो ने आग बुझाने के लिए ढाई लाख लीटर पानी दिया है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आगे ग्रिल लगी है। जिसकी वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। पीछे का रास्ता काफी संकरा है जिसकी वजह से अंदर गाड़ियां नहीं जा सकती है। इसलिए आग बुझाने में समय लग रहा है। तड़के करीब तीन बजे आग बुझाने के दौरान भी कुछ दुकानें ढह गईं। वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि एक इमारत में मौजूद कम से कम दो लोग लापता हैं। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की।
दिल्ली हिन्दुस्तान मर्केंटाइल एसोसिएशन के महामंत्री श्रीभगवान बंसल का कहना है कि भारी संख्या में व्यापारियों का नुकसान हुआ है। देररात से लगी आग अब तक बुझाई नहीं जा सकी है। हमें अग्निशमन के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बुझाने की कोशिश चल रही है। कोशिश है कि दोपहर तक बुझा जाए।
बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रमुख योगेश सिंघल ने कहा कि कम से कम तीन व्यावसायिक इमारतें जिनमें कई दुकानें थीं पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'अनुमानित नुकसान कई करोड़ रुपये में होगा। मैं कल रात से मौके पर हूं। ऑपरेशन की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी यहां हैं।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story