भारत
सिंधी मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानों को लिया चपेट में, सदमे में व्यापारी
jantaserishta.com
19 March 2024 9:59 AM IST

x
आगरा: आगरा के प्रमुख कपड़ा बाजार सिंधी मार्केट में आग लग गई। आग ने कम से कम आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह-सुबह नमाज पढ़ने मस्जिद की ओर जा रहे लोगों ने आग देखी तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर पर दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन इसमें उसे करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान आग की चपेट में आई दुकानों में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। आग से व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंधी बाजार में मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास चाय की एक दुकान से आग शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास की छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के मुताबिक आग, पास में स्थित पावर बॉक्स में शार्ट सर्किट की वजह से लगी। फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
सिंधी बाजार में कपड़ों के अलावा फैशन,चश्मों और खाने-पीने की दुकानें हैं। आग की चपेट में आने वाली ज्यादातर दुकानें कपड़े की हैं। भारी नुकसान के शिकार व्यापारी सदमे में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





