भारत

शॉर्ट सर्किट के कारण प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, हुआ इतना नुकसान

jantaserishta.com
19 April 2022 9:23 AM IST
शॉर्ट सर्किट के कारण प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, हुआ इतना नुकसान
x

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मामला सुंदर नगर क्षेत्र का है.

दमकल अधिकारी आतिश ने बताया कि सावन प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. आगजनी की इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी है. जबकि इसके ऊपर के फ्लोर में फैक्ट्री का मालिक रहता है.
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पिपरमिंट बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया और फैक्ट्री जलकर राख हो गई. फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम आग लगने के चलते फटने लगे जिसके चलते आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू ना पाता देखकर दिल्ली और आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाए जा सके.
इससे पहले राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी शहर के बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर रुई बनाने की फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई. दो घंटे से भी अधिक समय तक आग लगी रही. रुई फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया. आग लगने के समय फैक्ट्री में दस लोग काम कर रहे थे. हादसे में वे बाल-बाल बच गए. आग लगने की सूचना पर डीएसपी राजेश कुमार विद्यार्थी, कोतवाल उदय सिंह यादव मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story