भारत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद

jantaserishta.com
7 April 2022 10:44 PM IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग,  3 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर शाम आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक स्टॉल में लगी. आग बुझाने के लिए मौके पर 3 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं.

बताया जा रहा है कि आग की खबर रात 8 बजकर 20 मिनट पर मिली. आग प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर स्थित एक स्टॉल पर लगी. इसके बाद वहां मौजूद तमाम लोग आग बुझाने में जुट गए. 3 फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है.
आग की घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि आग स्टॉल में लगी. इसके बाद वहां मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story