भारत
फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू
jantaserishta.com
6 Sept 2023 9:54 AM IST

x
अभी लगातार कूलिंग की जा रही है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद फायर विभाग ने अपनी चार गाड़ियों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। इसके बाद अलग-अलग सब स्टेशनों से और नोएडा से भी दो फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगाई गई। दमकल विभाग की कुल नौ गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
फायर विभाग गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 6:18 बजे फायर स्टेशन कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई की ई 221 कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया भगवान सिंह एंड संस फैक्ट्री में आग लगी है। फैक्ट्री फर्नीचर की थी जिससे आग तेजी से फैली और भीषण रूप ले लिया। दमकल कर्मचारियों ने आग को दोनों तरफ से बुझाना शुरू किया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। अभी लगातार कूलिंग की जा रही है।
Tagsगाजियाबादफर्नीचर फैक्ट्रीफर्नीचर फैक्ट्री में आगआगGhaziabadFurniture FactoryFire in Furniture FactoryFire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





