भारत

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा तफरी

jantaserishta.com
24 Jan 2022 1:30 PM IST
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा तफरी
x
देखें वीडियो।

मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें आग की भयानक लपटें और काला धुंआ उठता दिख रहा है। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

वहीं, मुंबई में ताड़देव इलाके में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग में जख्मी हुए एक और शख्स ने सोमवार को दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 7 हो गई। नगर निगम के अधिकारी ने डॉक्टरों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि बीवाईएल नायर अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय मरीज को सुबह सात बजे मृत घोषित कर दिया गया।


उन्होंने बताया कि भाटिया अस्पताल में 12 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है और शेष की स्थिति स्थिर है। अधिकारी के मुताबिक, भायखला के मसीना अस्पताल में भर्ती एक अन्य जख्मी की भी हालत नाजुक है।
गोवालिया टैंक स्थित भाटिया अस्पताल के सामने स्थित 20 मंजिला सचिनम हाइट्स इमारत में शनिवार को भीषण आग लग गई थी। इस घटना में पहले 6 लोगों की मौत हुई थी और 24 अन्य जख्मी हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि एक और जख्मी की मौत के बाद घायलों की संख्या 23 रह गई है, जबकि मृतक संख्या सात हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story