भारत

स्टेशन परिसर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

jantaserishta.com
1 May 2022 10:13 PM IST
स्टेशन परिसर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे टूंडला टेलीकॉम रिपीटर स्टेशन परिसर में रविवार को भीषण आग लगी गई है. आग टूंडला प्लेटफॉर्म से महज 100 मीटर की दूरी पर लगी है. आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया. आग लगते ही मौके पर ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. चारों तरफ काले धुएं का गुबार छा गया. फिलहाल, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है.

किस वजह से लगी आग
तेज आंधी और तूफान आया हुआ था. इस दौरान टूंडला टेलीकॉम रिपीटर स्टेशन परिसर में रखे हुए बिल के बक्सों में ऊपर जा रहे बिजली के तारों से चिंगारी उठी और फिर भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से वहां रखा हुआ लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया. रेलवे की केबल, जो कि काफी ज्वलनशील होती हैं धू-धू करके जलने लगीं. आग लगते ही काला धुंआ पूरे रेलवे परिसर में छा गया.
टूंडला टेलीकॉम रिपीटर स्टेशन परिसर के आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके बाद सभी दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए. आग काफी भीषण थी इसलिए दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करने पड़ी. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वो आग पर काबू पा सके.
वहीं, रेलवे का कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र ने कहा कि आंधी आई और अचानक से यहां आग लग गई है. चार गाड़ियां फायर टेंडर की लगी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story