भारत

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धू-धोकर जली बिल्डिंग

Shantanu Roy
14 April 2024 6:21 PM IST
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धू-धोकर जली बिल्डिंग
x
देखें VIDEO...
इंदौर। शहर में बीआरटीएस स्थित सी-21 मॉल के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग की घटना से बिल्डिंग के आसपास अफरातफरी मच गई। टावर-61 बिल्डिंग के रूपटाफ रेस्टोरेंट मचान में आग लगी है। इस बिल्डिंग में नीचे बंधन बैंक भी है। आग से बीआरटीएस पर जाम लग गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके पास वाली सफायर ट्विंस में भी आग लग गई है। जिस समय बिल्डिंग में आग लगी, उसमें काफी लोग थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।


Next Story