
मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस में सोमवार रात आग लग गई. कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में यह आग लगी है. यहां 4 बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है और कई अन्य को निकाल लिया गया है. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंच गए हैं. डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया है. एसएनसीयू में कुल 40 बच्चे भर्ती थे जिसमें से 36 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





