भारत

बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल

Nilmani Pal
29 March 2022 6:22 AM IST
बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल
x

मुंबई। मुंबई में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से पांच लोग जख्मी को गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मुंबादेवी इलाके में मेमन स्ट्रीट पर 'पटेल बिल्डिंग' की तीसरी मंजिल पर शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग में पांच लोग जख्मी हो गए गए और सभी को इलाज के लिए नजदीक के जीटी अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।


Next Story