भारत

BIG BREAKING: मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, कूदकर लोगों ने बचाई जान

jantaserishta.com
18 Dec 2021 3:53 PM IST
BIG BREAKING: मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, कूदकर लोगों ने बचाई जान
x
लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

कोट्टायम: केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में आग लग गई है. मेडिकल कॉलेज के पीछे पड़े कूड़े में ये आग लगी थी. उस सयम वहां सफाई कर्मचारी मौजूद थे. सभी ने वहां से कूदकर समय रहते अपनी जान बचाई. लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

जानकारी मिली है कि ये घटना उस समय हुई जब सफाई कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के पीछे कूड़े का निस्तारण कर रहे थे. लेकिन फिर उसी कूड़े में आग लगी और वो फैलती चली गई. तस्वीरों में दिख रहा है कि आग से निकले धुंए का गुबार काफी बड़ा है और उन लपटों पर काबू पाना काफी मुश्किल. बताया जा रहा है कि वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों के पास जो भी बैग मौजूद थे, वो भी आग में झुलस चुके हैं. बस किसी तरह लोगों ने खुद की कूदकर जान बचाई है.
अभी के लिए मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने की कोशिश कर रही हैं. पूरा प्रयास है कि जल्द ही स्थिति को सामान्य कर लिया जाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story