भारत

गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
29 Jan 2022 12:12 PM IST
गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली : गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर है। ट्रेन में आग लगने की घटना महाराष्ट्र के नंदूरबार में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग कैसे लगी इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। नंदूरबार स्टेशन पर यह ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन में कितने यात्री मौजूद थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की दो बोगियों में यह आग लगी है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।

आग से यात्रियों को बचाने के लिए उन्हें ट्रेन से बाहर निकाला गया है। मौके पर एंबुलेंस की टीम भी मौजूद है। वीडियो में ट्रेन की बोगियों को धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है। धुएं का गुबार देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग भीषण लगी है।
इस घटना पर रेल मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी हुआ है। इस बयान में कहा गया है कि सुबह 10.35 बजे गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के पैंट्री कार में आग लगने का पता चला। आग लगने की घटना उस समय हुई जब ट्रेन नंदूरबार स्टेशन पर पहुंच रही थी। मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई जा रही है। ट्रेन से पैंट्री कार को अलग कर दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story