भारत

बांस मार्केट में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहोल

jantaserishta.com
17 Nov 2021 6:28 AM IST
बांस मार्केट में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहोल
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली में बांस मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी का माहोल पैदा हो गया. मामला कल्याणपुरी इलाके का है जहां देर रात बांस बाजार में अचानक आग लग गई और लोग खुले इलाके में भागते दिखे.



आग पर पाया गया काबू
वहीं, आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. साथ ही मौके पर पहुंचे फायर सर्विस डिपार्टमेंट के एडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका है. हालांकि इस पर जांच चल रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस कारण आग लगी. वहीं पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story