भारत

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Nil dhankar
15 Oct 2022 7:51 AM IST
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
x

गुरुग्राम। हरियाणा में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है. गुरुग्राम के बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई. फिलहाल, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई ने कंपनी में लगी इस भीषण आग की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें आग की भयंकर लपटों को देखा जा सकता है. आग की लपट आसमान तक में दिखाई दे रही है. फिलहाल, कंपनी में कितने मजदूर थे, क्या कोई फंसा भी है या कोई नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं सामने आ पाई है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story