भारत

प्लास्टिक के सामान से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

Shantanu Roy
18 Sep 2023 11:55 AM GMT
प्लास्टिक के सामान से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
x
घरौंडा। घरौंडा के मेन बाजार स्थित गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था। आग लगने से आसपास के एरिया में अफरा तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आगजनी की इस घटना में करीब ड़ेढ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित रोशन लाल ने बताया कि उसकी मेन बाजार में एक दुकान है। स्टॉक के लिए उसने मेन बाजार की ही एक गली में गोदाम किराए पर लिया हुआ है। साढ़े चार बजे अचानक गोदाम में धुआं उठने लगा और धुएं ने भयंकर आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग फैलती चली गई।
Next Story