भारत

नोएडा में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
7 Nov 2022 11:15 AM IST
नोएडा में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के फेस टू इलाके में एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इससे निकलने वाला धुंआ काफी दूर से देखा जा रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
थाना फेस-2 इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगी। फैक्ट्री में फोन और कपड़े का काम होता है। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। मौके पर और गाड़ियों को बुलाया गया है। पुलिस भी पहुंच चुकी है। फिलहाल किसी के हताहात होने की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story