भारत

हुगली की 4 दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर

jantaserishta.com
8 Nov 2021 7:29 AM IST
हुगली की 4 दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

पश्चिम बंगाल के हुगली के सेवड़ाफूली में भयानक आग की घटना सामने आई है. यहां कुल 4 दुकानें आग में जलकर स्वाहा हो गईं. इस भीषण आग में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई है. फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. नुकसान और अधिक ना हो इसके लिए पुलिस और फायर बिग्रेड द्वारा इलाके को खाली कराया गया था.

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को ही मुंबई के कांदिवली इलाके में भीषण आग की घटना सामने आई थी. यहां की हंसा हेरिटेज नाम की 15 मंजिली इमारत की 14वीं मंजिल पर आग लग गई. हादसे में घायल दो की मौत हो गई थी. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थीं और उन्होंने आग बुझाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story