भारत

दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, VIDEO

jantaserishta.com
22 Dec 2022 5:33 PM IST
दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में दो ट्रेलरों (मालवाहक ट्रक) के बीच आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक जिंदा जल गए। यह घटना गुरुवार को अपराह्न् लगभग साढ़े बारह बजे की है। बताया गया है कि कोइडा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोनों ट्रेलरों के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनके परखच्चे उड़ गए। केबिन में फंसे दोनों ड्राइवरों को लोग बाहर निकाल पाते कि आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पाकर हाटगम्हरियाथाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। लगभग एक घंटे के बाद किसी तरह आग बुझाने की कोशिश हुई। पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
हादसे में मरने वाले दोनों चालकों की पहचान हो गई है। इनमें झारखंड के चतरा निवासी रामटहल यादव और बिहार के नवादा निवासी फंटूस हैं। इनके परिजनों और ट्रेलर मालिकों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे की वजह से चाईबासा-बड़बिल मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story