भारत
ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर
jantaserishta.com
21 Oct 2025 9:52 AM IST

x
भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को देर रात 1:25 बजे इस आग की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग बुझाने का कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, बीते 12 घंटों में, यानी 20 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से 21 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे तक, फायर कंट्रोल रूम को कुल 280 कॉल प्राप्त हुईं। इनमें से सबसे बड़ी घटना संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर की थी, जबकि दूसरी बड़ी घटना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। दोनों ही जगहों पर आग की भयावहता के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में लगी आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह इलाका दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां कई गोदाम और ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसाय हैं। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों में अपने सामान और संपत्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी संसाधन लगाए गए हैं। मौके पर पुलिस और अन्य आपातकालीन टीमें भी मौजूद हैं, जो राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रही हैं। आग के कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और दमकल कर्मियों को अपना काम करने में सहयोग करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





