भारत

ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
13 Nov 2024 5:20 PM IST
ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, VIDEO
x
देखें वीडियो.
जोधपुर: जोधपुर के लूणी रेलवे स्टेशन पर एक कैंपिंग कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यह कोच रेलवे कर्मियों का था, जिसमें वो खाना बना रहे थे. खाना बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे कोच में मौजूद कर्मचारी घबरा गए. आग के कारण स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, और आग बुझाने के प्रयास किया जाने लगा.
रेलवे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह कोच काम करने वाले कर्मचारियों के लिए था, जो जोधपुर और लूणी सेक्शन के बीच पटरियों पर काम करते हैं. कोच रेलगाड़ी से जुड़ा नहीं था, इसलिए आग लगने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि, कोच में दो गैस सिलेंडर रखे हुए हैं, जिन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे विस्फोट का खतरा बना हुआ है. फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
आग लगने की सूचना मिलते ही लूणी पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी आग बुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास किए जा रहा है. पुलिस और रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story