
x
फायर
Ghaziabad गाजियाबाद: जिले के गगन विहार भोपुरा क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जाहर पीर वाले मंदिर के पास स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को समय लगभग 2:29 पर फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तत्काल एक फायर टेंडर यूनिट प्रभारी अधिकारी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही फायर सीजन ड्यूटी के तहत टीलामोड़ पर तैनात फायर टेंडर को भी मौके पर भेजा गया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास बने रिहायशी मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। तत्काल इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) को सूचित किया गया।
सीएफओ के निर्देश पर लोनी और वैशाली फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। कुछ ही समय में मुख्य अग्निशमन अधिकारी स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उनके निर्देशन में दमकल कर्मियों ने चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत, त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के साथ दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग बुझाने के बाद मौके पर निरीक्षण और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आग संभवतः लकड़ी से खाना पकाने के दौरान उठी चिंगारी के पास में पड़े कूड़े तक पहुंचने के कारण फैली।
Tagsगाजियाबाद आगकबाड़ गोदाम में आगगगन विहार भोपुराफायर ब्रिगेड कार्रवाईदमकल टीमआग पर काबूकोई जनहानि नहींयूपी न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





